पाकुड़, अप्रैल 25 -- पाकुड़। अभाविप के कार्यकर्ता ने 14 वर्षीय कैंसर के मरीज को किया रक्तदान किया। रेलवे कॉलोनी के सिद्धार्थ नगर निवासी लव रजक के 14 वर्षीय बच्ची जो कैंसर नामक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। जिसका इलाज वेल्लोर में चल रहा है। उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा अत्यधिक घट गई थी। पिता लव रजक ने विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अमित साहा से संपर्क किया। जानकारी मिलते ही अमित साहा ने विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता संजय हालदार से रक्तदान हेतु आग्रह किया। संजय हलदर ब्लड बैंक पहुंचकर मरीज को यथाशीघ्र रक्तदान किया। संजय हलदर ने रक्तदान कर कहा कि रक्तदान महादान है हम सभी को रक्तदान के लिए हमेशा आगे आना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.