मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- मोतिहारी, एप्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मोतिहारी नगर के पंडित उगम पांडेय महाविद्यालय में कॉलेज इकाई की घोषणा की गयी। जिला सह संयोजक मृदुल कुमार ने संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए नई इकाई की घोषणा की। महाविद्यालय की नई इकाई में अध्यक्ष रितिक राज दुबे, उपाध्यक्ष रमन राज, अंशिका कुमारी एवं महाविद्यालय मंत्री शिवम कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अंशु पटेल, छात्रा प्रमुख शबनम कुमारी, एसएफएस प्रमुख आदित्य कुमार को बनाया गया है। वहीं आयुष गुप्ता ने सभी नए दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। देते हुए धन्यवाद दिया। मौके पर लक्ष्मी नारायण दुबे महाविद्यालय की अध्यक्ष सानिया कुमारी, रितेश कुमार, आयुष तिवारी, रौनक कुमार, उत्सव कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...