बदायूं, दिसम्बर 21 -- बदायूं। अभाविप ब्रज प्रांत का तीन दिवसयी 66वां प्रांतीय अधिवेशन 28 दिसंबर से शहर के ऑडिटोरियम व डायट परिसर में होगा। अधिवेशन की सफलता को लेकर रविवार 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत भूमि पूजन किया जाएगा। भूमि पूजन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, पूर्व प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव,प्रांत संगठन मंत्री अनुज ठाकुर व प्रांत मंत्री अंकित पटेल रहेंगे। साथ ही विभाग भर के कार्यकर्ता इस अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु हवन में आहुति देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.