घाटशिला, फरवरी 13 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार चंदना मुर्मू के चुनावी कार्यालय का गुरुवार को उद्घाटन संपन्न हुआ। पुराना बाजार में भाजपा के वरीय नेता अभय सिंह ने फीता काटकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रत्याशी चंदना मुर्मू, जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, लखन मार्डी, मनोज प्रताप सिंह, हरि साधन मल्लिक, शतदल महतो, पार्थों सारथी महतो, चंदन महतो, जेपी मुर्मू, चंद्रदेव महतो, मनोरंजन महतो, सुखदेव पाल, संजय पासवान, परिमल दास, मुन्ना भारती, संजय दास, मुरली दास, राजू मन्ना, संदीप चंद, दीपेश पोलाई समेत अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...