कटिहार, अप्रैल 21 -- कटिहार। व्यवसायी एवं समाज सेवी, एमजी रोड निवासी अभय कुमार जैन के आकस्मिक निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से कटिहार की राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व उनके शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। पूर्व उप मुख्यमंत्री के संग ही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, भाजपा नेता सह निगम पार्षद प्रमोद महतो आदि ने भी स्वर्गीय जैन को श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...