जहानाबाद, फरवरी 23 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय चैनपुर में सोमवार को एंटी रोमियो स्क्वाड (पिंक पेट्रोलिंग) अभया ब्रिगेड की अरवल टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों एवं अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव तथा छेड़खानी जैसी घटनाओं के विरुद्ध सख्त कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया। टीम ने पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों के संरक्षण संबंधी कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की यौन उत्पीड़न की घटना दंडनीय अपराध है और इसकी शिकायत तत्काल दर्ज करानी चाहिए। घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में भी विस्तार से बताते हुए कहा गया कि महिलाओं को शारीरिक, मा...