मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतिहारी। मोतिहारी साइबर पुलिस लगातार साइबर सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है। वहीं महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में सोमवार को शहर के चांदमारी स्थित एक कोचिंग संस्थान में साइबर सुरक्षा व अभया ब्रिगेड जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई। इसमें इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल, ऑन लाइन ठगी से बचाव, एटीएम फ्रॉड से बचाव, मोबाइल पर अंजान लिंक नहीं खोलने की सलाह, डिजिटल अरेस्ट, इंवेस्टमेंट के नाम पर ठगी से संबंधित जानकारियां दी गई। वहीं शहर में सक्रिय अभया ब्रिगेड के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि अभया ब्रिगेड शहर के शिक्षण संस्थानों सहित जिले के विभिन्न जगहों पर महिलाओं व बच्चियों...