समस्तीपुर, दिसम्बर 12 -- समस्तीपुर। महिलाओं और खासकर स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी थानों में विशेष टीम अभया ब्रिगेड का गठन किया है। शुक्रवार से शहर में इसकी औपचारिक शुरुआत कर दी गई, जिसके बाद टीमों ने अलग-अलग थानों के शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। नगर थाने की दरोगा पम्मी कुमारी के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग जगहों पर छात्राओं व महिलाओं के बीच जाकर अभियान चलाया। बता दें कि अभया ब्रिगेड की नई संरचना के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक-एक टीम गठित की गई है। टीम की जिम्मेदारी एक महिला एसआई को सौंपी गई है, जबकि दो महिला और पुरुष सिपाही टीम के साथ होंगे। शुक्रवार को टीम सुबह से ही अपने इलाकों के स्कूल, कॉलेज और प्रमुख कोचिंग संस्थानों का दौरा करने निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.