पीलीभीत, दिसम्बर 7 -- बीसलपुर। संवाददाता गांव अभयपुर, भगवन्तपुर व नगरिया फतेहपुर के लोगों के बीच चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई। जिससे भगदड़ मच गई। इसके बाद एक किशोर का शव देवहा नदी से बरामद किया गया। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बीसलपुर के गांव अभयपुर भगवन्तपुर निवासी बलराम सिंह व नगरिया फतेहपुर निवासी ग्राम प्रधान सुरेंद्र गंगवार के बीच दशकों से देवहा की तलहटी पर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और फायरिंग भी हुई। बताया जाता है कि देवहा की तलहटी पर गन्ना काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सुबह बलराम पक्ष के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.