सासाराम, फरवरी 23 -- करगहर, एक संवाददाता। एसएन कॉलेज शाहमल खैरा परिसर में हंगामा और शिक्षकों से अभद्र व्यवहार करने के मामले में संज्ञान लेते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. अजरा परवीन ने सुरक्षा की मांग करते हुए कुलपति और महिला आयोग को पत्र लिखा है। यह जानकारी उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। बताया कि तथाकथित छात्र नेता असामाजिक तत्वों के साथ परिसर में घुस गए और नामांकन सत्र 2023-27 के एससी, एसटी व सभी कोटि के छात्राओं के नामांकन शुल्क वापस करने में विलंब की बात का अनावश्यक मुद्दा बनाकर हंगामा करने लगे। जिससे महाविद्यालय का शैक्षणिक कार्य बाधित हो गया। यही नहीं शिक्षकों से अभद्र व्यवहार करते हुए जबरन मेरे कक्षा में प्रवेश कर गए। अपमान भरे शब्दों के साथ मनगढ़ंत और बेबुनियाद आरोप लगाकर धमकी देने लगे। बताया एक माह के अंदर तीसरी बार इस तरह क...