अररिया, दिसम्बर 17 -- पलासी. (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के दिघली वार्ड नंबर 02 निवासी मु जोफर ने बकरी चराने के विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही दस लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजदों में समेतुन, हाकिम, नुरसदी, नाजमीन, नुरजवी, सरफराज आदि शामिल हैं। घटना बीते 12 दिसम्बर की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण पंचायत करना त्बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...