लखनऊ, मई 19 -- समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल द्वारा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख का पुतला दहन किया। वहीं, संगठनों ने अभद्र टिप्पणी की निंदा की और दोषियों पर जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। आलमबाग के चंदरनगर गेट के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू के नेतृत्व में चंदरनगर गेट के सामने जुटे कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर सुमेश मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति ने निंदा की गोमती नगर जन कल्याण महासमिति ने सपा द्वारा की गई अभद्र टिप्पण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.