ललितपुर, नवम्बर 22 -- अभद्रता से दुखी किशोर ने की आत्महत्या ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरू नगर में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार देर रात मुहल्ला नेहरू नगर निवासी इंटरमीडिएट के 17 वर्षीय छात्र मोहित पुत्र भैयालाल ने अपने ही घर में कमरा बंद कर मां की साड़ी का फंदा बना आत्महत्या कर ली। बुलाने पर आवाज नहीं आने के बाद मां ने खिड़की से झांक कर देखा, तो उसके पुत्र का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। परिजनों के मुताबिक करीब एक महीने पूर्व मृतक का पिता भैयालाल मजदूरी करने के लिए शहर के एक मकान पर गया हुआ था। यहां घायल होने के बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। घटना के बाद मकान मालिक ने मोहित को आर्थिक मदद का भरोसा दिया था लेकिन वह बाद में पलट गय...