कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के अर्का फतेहपुर गांव की पार्वती देवी पत्नी मुनीम ने बताया कि दो फरवरी की शाम वह दैनिक क्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। वहां गांव का ही रहने वाला कल्लू अपने बेटे शिव महिला व शेष राय के साथ मिला और पुरानी बातों को लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी। इससे पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। उसका कहना है कि आरोपियों के घर की दो महिलाएं भी पूर्व में उसके साथ अभद्रता कर चुकी हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...