रुद्रपुर, मई 24 -- किच्छा, संवाददाता। बंडिया स्थित गन्ना समिति कार्यालय में एक कर्मचारी पर महिला कर्मचारी से अभद्रता का आरोप है। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गन्ना समिति में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मचारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान दूसरे कर्मचारी ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारी ने उसके साथ मारपीट की। इस कारण उसे चोट लगी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक महेश प्रसाद ने बताया कि घटना के बारे में उच्चाधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.