बुलंदशहर, फरवरी 7 -- ऊंचागांव ब्लॉक में घुसकर गाली गलौज और सरकारी अभिलेख फाड़ने के आरोप में एडीओ पंचायत राजेश राघव ने ऊंचागांव निवासी प्रदीप कुमार गौड़ के खिलाफ नरसेना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। एडीओ पंचायत राजेश राघव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि ऊंचागांव निवासी प्रदीप कुमार गौड़ पुत्र धर्मपाल सिंह 3 फरवरी को विकासखंड कार्यालय पर दोपहर को आए और कार्यालय में अभद्रता, गाली गलौज व बदतमीजी करने लगे। मना करने पर उनके द्वारा मेज से कागज उठाकर बाहर की तरफ चलते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ दिए गए और शिकायत करने पर जान से मारने व भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। आरोप है इससे पूर्व भी विकासखंड कार्यालय पर आरोपी द्वारा उनके खिलाफ नारेबाजी एवं अपशब्दों का प्रयोग किया था। आरोपी के द्वारा आए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.