नई दिल्ली, जनवरी 23 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब NATO की अग्निपरीक्षा लेने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने NATO को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिस पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ट्रंप ने NATO के सामूहिक सुरक्षा प्रावधान यानी अनुच्छेद लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि NATO के सदस्यों को मैक्सिको बॉर्डर पर अपने सैनिक तैनात कर अमेरिका की रक्षा करनी चाहिए। भले ही यह बात मजाक या तंज के रूप में कही गई हो, लेकिन इसे यूरोपीय सहयोगियों पर सीधा हमला माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक से वॉशिंगटन लौटते समय सोशल मीडिया पर लिखा, "शायद हमें NATO का परीक्षण करना चाहिए। अनुच्छेद 5 लागू करना चाहिए था और NATO को यहां आकर हमारी दक्षिणी सीमा को अवैध प्रवासियों के और हमलों से बचाने के लिए मजबूर करना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.