नई दिल्ली, फरवरी 11 -- भारत सरकार ने AI-जनरेटेड कंटेंट और Deepfake कंटेंट को लेकर डिजिटल दुनिया में बड़ा फैसला लिया है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तीन घंटे के भीतर आपत्तिजनक पोस्ट को हटाना जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ ही सोशल प्लेटफॉर्म्स पर AI-Generated कंटेंट पर क्लियर लेबल दिखाना भी जरूरी होगा ताकि यूजर्स पहचान सके कि यह कंटेंट असली नहीं बल्कि AI से बना है। यह कदम AI तकनीक के गलत इस्तेमाल को रोकने, फर्जी डिटेल्स को कम करने के लिए उठाया गया है। अभी AI आधारित Deepfake वीडियो, ऑडियो तेजी से फैल रहे हैं, जो कई बार घटनाओं को गलत तरीके से दिखा रहे हैं। ऐसे में यह नया नियम IT नियम ट्रांसपेरेंसी और जिम्मेदारी को बढ़ावा देगा। नए नियम 20 फरवरी 2026 से लागू होंगे और Facebook, Instagram, YouTube जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को इसका पालन करना होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.