पूर्णिया, सितम्बर 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब 9 सितंबर से 11 सितंबर तक वर्षा के आसार बन रहे हैं। पूर्वानुमान का अद्यतन आंकड़ा ऐसा ही बता रहा है। इससे धान के किसानों की बल्ले बल्ले होगी तो आलू के किसानों की थोड़ी गति धीमी हो जाएगी। रविवार को पूर्णिया के कुछ इलाकों में ही हल्की वर्षा होगी जिसका परिमाण 8 मिली मीटर बताया गया। हालांकि शहरी क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण मौसम शुष्क रहा। दोपहर बाद ठंडी हवा चली तो आद्रता बढ़ गई। सुबह की आद्रता मात्र 61 प्रतिशत और शाम की आद्रता 79 प्रतिशत रही जबकि अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ....8 सितंबर का मौसम: बिहार के सीमांचल में 8 सितंबर को मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दिन हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की उम्मीद है, विशे...