रांची, जनवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड में वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण और उन्हें ऑनलाइन अपलोड करने को लेकर झारखंड राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल ने एक अहम आदेश पारित किया है। ट्रिब्यूनल ने वक्फ संपत्तियों को 'उम्मीद' पोर्टल एवं डेटाबेस पर अपलोड करने के लिए दो महीने का अतिरिक्त समय दिया है। अब यह प्रक्रिया 9 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के कार्यपालक पदाधिकारी मुमताज अली अहमद, सदस्य मो. फैजी और अधिवक्ता ए. रशीदी ने गुरुवार को कडरू स्थित कार्यालय में इसकी जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि झारखंड में कुल 151 सुन्नी वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें से 101 संपत्तियां पहले ही पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं। तकनीकी और सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण शेष 50 संपत्तियां अब तक अपलोड नहीं हो सकी हैं। इसी के मद्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.