विशेष संवाददाता, दिसम्बर 18 -- उत्तराखंड के मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग योजना में सरकार ने अहम बदलाव किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर योजना में आवेदक की सालाना पारिवारिक आय की सीमा दो लाख से आठ लाख रुपये कर दी गई। बुधवार को समाज कल्याण निदेशक डॉ.संदीप तिवारी ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में इसकी पुष्टि की। डॉ.तिवारी ने बताया कि दो लाख की सीमा से दिव्यांग छात्र-छात्राओं के अवसर सीमित हो रहे थे। अधिकांश छात्र इसमें नहीं आ रहे थे। सालाना पारिवारिक आय की सीमा आठ लाख होने के बाद ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग मेधावी योजना का लाभ उठा सकेंगे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने नवंबर में इस योजना की घोषणा की थी। राज्य की यह अपनी तरह की अनूठी योजना है। इसमें चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.