रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। क्षेत्र पंचायत स्वार की बैठक अब 28 फरवरी को दोपहर में 12 बजे से ब्लाक सभागार स्वार में आयोजित की जाएगी। जिसमें गत बैठक की पुष्टि, मनरेगा, एनआरएलएम, राज्य वित्त व 15वां वित्त, पीएम आवास, केंद्रीय वित्त, 15वें वित्त आयोग आदि पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बीडीओ स्वार ने सभी ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और बीडीसी सदस्यों को बैठक में समय से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...