जौनपुर, नवम्बर 23 -- जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर घोषित अवकाश की तारीख बदल दी है। पहले यह अवकाश 24 नवंबर को रखी गई थी, लेकिन अब यह अवकाश 25 नवंबर मंगलवार को होगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों और कार्यालयों से कहा है कि वे इस संशोधित आदेश की जानकारी अपने कर्मचारियों और आम लोगों तक सही तरीके से पहुचाएं। इस बदलाव के बाद जिले में सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और अन्य सरकारी विभाग 25 नवंबर को बंद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.