पटना, फरवरी 18 -- विधायकों को शून्यकाल की सूचना के लिए अब विधानसभा आने की जरूरत नहीं होगी। विधायकों को बड़ी राहत देते हुए विधानसभा ने अब शून्यकाल की व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। सोमवार से नयी व्यवस्था लागू भी हो जाएगी। वे सत्र के दौरान बगैर विधानसभा आए भी ऑनलाइन अपनी शून्यकाल की सूचना सभा सचिवालय को भेज सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में शून्यकाल को ऑनलाइन करने के लिए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों और नेवा टीम के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने 23 फरवरी से शून्यकाल को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया। इसके अंतर्गत माननीय सदस्य शून्यकाल के तहत उठाए जाने वाले मुद्दे को अधिकतम 50 शब्दों में यूनिकोड फॉन्ट में पोर्टल पर रखेंगे। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक विधायकों के लिए नेवा पोर्टल पर सेंड बटन...