मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में 18 जुलाई तक स्नातक में दाखिला ले सकेंगे। डीएसडब्ल्यू ने कुलपति से आदेश के बाद नामांकन की तारीख बढ़ा दी है। पहले स्नातक में पहली मेरिट लिस्ट में दाखिला लेने की तारीख 12 जुलाई थी। 12 जुलाई तक 52 हजार छात्रों के नामांकन को कॉलेजों ने अपडेट किया था। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। स्नातक की पहली मेरिट लिस्ट में 1 लाख 21 हजार 350 छात्रों का नाम जारी किया गया था। स्नातक में 1 लाख 59 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। उधर, वोकेशनल कोर्स में भी ऑनस्पाट एडमिशन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शनिवार को कुलपति के पास फाइल भेजी गई है। वोकेशनल कोर्स में 14 जुलाई तक पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले के लिए अंतिम तारीख तय की गई है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.