पीलीभीत, फरवरी 20 -- पीलीभीत। गणित एवं विज्ञान विषय में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मौका प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स एंड साइंस -2026 के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी 16 मार्च तक पंजीकरण करा सकेंगे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, लखनऊ मोनिका रानी ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। पहले यह अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...