कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अब 13 के स्थान पर 16 जनवरी को कानपुर आएंगे। लखनऊ में वीबी जीरामजी पर कार्यशाला होने की वजह से पूर्व प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया है। 16 जनवरी को वह एचबीटीयू के शताब्दी भवन में क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष और जिम्मेदार पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। इसमें लगभग 800 पदाधिकारी शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के शहर प्रवास को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कोर कमेटी के पदाधिकारियों संग क्षेत्रीय दफ्तर में बैठक की। तैयारी बैठक में कहा गया कि सभी जनप्रतिनिधि 11 जनवरी को आवंटित शक्ति केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पूरा फोकस होगा कि 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं से संपर्क करके वोटर बनाएं। बैठक में संत विलास शिवहरे, सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, आलोक शुक्ल, सरिता श्रीवास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.