हाथरस, जनवरी 3 -- हाथरस। हाथरस जिले में पीएम सूर्यघर योजना रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। पूरे साल में मात्र 2784 लोगों ने सोलर सिस्टम लगवाने के लिए आवेदन किए। जिसमें 1274 लोगों के यहां सोलर सिस्टम लग गए हैं। बाकी लोगों के यहां अभी नहीं लगे हैं। जिन लोगों को सोलर लगवाने में परेशानी आ रही है। अब उन लोगों के लिए राहत की बात है। अब उनकी समस्या का निदान टोल फ्री नम्बर 15555 पर किया जाएगा। इस हेल्प लाइन पर उपभोक्ताओं को 24 घंटे जानकारी मिलेगी। अब लोगो को नए साल में सोलर सिस्टम लगवाने के लिए अधिकारी जागरुक करेंगे। हाथरस जिले में 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बीते साल शुरू हुई पीएम सूर्य योजना जिले में काफी धीमी चल रही है। इसका प्रमाण यह है कि जिले में मात्र 27 सौ 84 लोगों ने सोलर लगवाने के लिए आवेदन कि...