काशीपुर, फरवरी 2 -- जसपुर। एसआईआर को लेकर शासन ने तिथि बढ़ा दी है। अब मतदाता 15 फरवरी तक अपने फार्म जमा कर सकेंगे। बता दें कि वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट के जरिये मतदाता अपने गांव शहर के निवास स्थान की मैपिंग करा रहे थे। इसके लिए 31 जनवरी तय की गई थी। लेकिन सभी लोगों की मैपिंग न होने पर अब 15 फरवरी तक संबंधित बीएलओ से अपना मैपिंग कार्य करा सकते हैं। निर्वाचन लिपिक हेम चंद्र जोशी ने बताया कि एसआईआर कार्य कराने की तिथि 15 फरवरी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...