प्रयागराज, फरवरी 9 -- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा अब 13 फरवरी तक कराई जाएगी। निर्धारित समयावधि के बावजूद कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शेष रहने या ऑनलाइन अंक अपलोड न होने के कारण छात्रहित में प्रथम और द्वितीय चरण की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि 13 फरवरी तक विस्तारित कर दी गई है। वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रथम चरण में 24 जनवरी से एक फरवरी तक तथा द्वितीय चरण में दो फरवरी से नौ फरवरी तक आयोजित होनी थी। सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षकों और प्रधानाचार्यों को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया है कि अवशेष प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराकर 13 फरवरी तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर शत प्रतिशत अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय तक अंक अपलोड न करने के कारण यदि किसी परीक्षार्थी का परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.