जहानाबाद, दिसम्बर 26 -- पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर योजनाओं की दी गयी जानकारी मैटेरियल में मद् में 25 प्रतिशत के बदले 40 प्रतिशत भुगतान करेगी राज्य सरकार करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी आठों पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड के ग्राम पंचायत सरकार भवन खटांगी में मुखिया सुखदेव दास के अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित किया गया। रोजगार सेवक रामजी चौधरी, आवास सहायक अनुपम कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित हुए। ग्राम सभा में सरकार द्वारा की गई कई योजनाओं में बदलाव की जानकारी दी गई। विकसित भारत जी राम जी रोजगार एवं आजीविका मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। जहां पूर्व में 100 दिनों का निश्चित रोजगार अब 125 दिन के बारे में बताया गया। मजदूरी भुगतान अब सप्ताह में ही होगी। साथ...