उन्नाव, नवम्बर 6 -- उन्नाव। आने वाले चुनावों में 1200 मतदाताओं पर बूथ बनाया जाएगा। अभी तक 1500 वोटरों पर बूथ बनाया जाता है। पिछले चुनाव में इसी आधार पर 2501 बूथ बनाए गए थे। इस बार बूथ की संख्या बढ़कर 2700 होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को डीएम गौरांग राठी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा बूथ बदलाव की कवायद की जा रही है। अब आगे 1200 वोटरों के आधार पर बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए दल के प्रतिनिधि सुझाव दे सकते हैं। यदि कोई बूथ गांव से ज्यादा दूर है या जर्जर है तो उनकी जानकारी दी जा सकती है। इससे बूथ निर्धारण में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...