हाथरस, फरवरी 6 -- हाथरस। अब हाथरस के वाहन स्वामी वाहन चलाकर दिखाएंगे तभी उन्हें डीएल मिलेगा। नए साल में लाइसेंस पाने वाले आवेदकों को ट्रेनिंग सेंटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। तभी उनका परमानेंट लाइसेंस बनेगा। बाइपास पर लहरा के निकट दो एकड़ भूमि पर ट्रेनिग दो एकड़ भूमि पर सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। जो जल्द पूरा होगा। इससे वाहन स्वामियों को खासी राहत मिलेगी। हाथरस जिले की सड़कों पर वर्तमान में 12 लाख से अधिक वाहन दूरी तय कर रहे हैं। वर्तमान में ड्राइविंग लाइसेंस बनावाने के लिए आवेदकों को एआरटीओ कार्यालय की डगर तय करनी पड़ रही है। एआरटीओ कार्यालय में 46 तरह की सेवाएं ऑनलाइन हो गई है। लर्निग लाइसें घर बैठे आवेदकों को मिल रहा है। अब परमानेंट लाइसेंस पाने वाले आवेदक पहले ट्रेनिंग सेंटर में बने ट्रैक पर गाडी व दो पहिया वाहन चलाकर दिखाएंगे। उस...