रामपुर, नवम्बर 22 -- उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय प्रशासन ने जहां हजारा पक्ष को पसियापुरा के धार्मिक स्थल पर कब्ज़ा दिलवा दिया है। वहीं, तहसील प्रशासन के अधिकारी अब उच्च न्यायालय में शपथ देने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए हैं। तहसील क्षेत्र के गांव पसियापुरा स्थित धार्मिक स्थल के स्वामित्व और संचालन को लेकर पिछले साढ़े तीन वर्षों से हजारा परिवार पक्ष और नवाबगंज पक्ष में विवाद चला आ रहा है। बीती 15 सितंबर को हुए बवाल के बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों को धार्मिक स्थल से हटाकर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया था। बाद में हजारा परिवार पक्ष द्वारा हाईकोर्ट में एक रिट दायर की गई थी। जिसमें उनका आरोप था कि प्रशासन द्वारा सिविल जज के आदेशों का पालन नहीं करवाया जा रहा है। उन्हें जानबूझकर सोची समझी रणनीति के तहत धार्मिक स्थल से हटा दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.