बुलंदशहर, जनवरी 9 -- अब लेखपालों को अपने कार्यस्थल के आसपास रहने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि लेखपालों के ठहरने के लिए उनके हल्के में ही सरकारी भवनों में एक कमरे की व्यवस्था की जाए। प्राथमिकता के आधार पर ग्राम पंचायत भवनों में खाली कमरा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया है। आयुक्त राजस्व परिषद की ओर से डीएम को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि पंचायत भवन में खाली कमरा उपलब्ध है तो वहीं लेखपाल के ठहरने की व्यवस्था की जाए। जहां पंचायत भवन दूर हो या वहां स्थान उपलब्ध न हो, वहां तैनाती वाले हल्के के नजदीक किसी अन्य सरकारी भवन में कमरा उपलब्ध कराया जाए या आवश्यकता होने पर एक कमरे का निर्माण कराया जाए। शासन का मानना है कि हल्के के पास रहने से लेखपाल किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंच सकेंगे। कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.