कटिहार, फरवरी 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी नई रफ्तार मिलने जा रही है। समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन मद में सभी प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को खेल सामग्री क्रय के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री खरीदकर निर्धारित प्रपत्र में शपथ-पत्र उपलब्ध कराया जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि राज्य कार्यालय द्वारा विद्यालयों के बैंक खातों में ड्राइंग सीमा निर्धारित कर राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालयों को प्रति विद्यालय 5 हजार रुपये, मध्य विद्यालयों को 10 हजार रुपये तथा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को 25 हजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.