झांसी, दिसम्बर 22 -- झांसी संवाददाता। झांसी। अब हर विभाग की इमारत पर सौर ऊर्जा का इस्तेमाल होने जा रहा है। इसकी तैयारी और रूपरेखा भी तैयार हो चुकि है। यूपीनेडा ने प्रस्ताव तैयार कर विभाग प्रमुखों को भेजने का इंतजाम किया है। उनसे सर्वे कराने को भी कहा गया है। अभी विभिन्न सरकारी दफ्तरों समेत थानों और पुलिस के अन्य दफ्तरों में सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन नहीं हो पा रहा है, लेकिन इस पर जल्द काम शुरू होगा। इसके लिए यूपीनेडा ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सौर ऊर्जा लग जाने से पानी से बनने वाली बिजली की बचत तो होती ही है। सूर्य की रोशनी से बनने वाली ऊर्जा से प्रदूषण भी कम होता है। इसे देखते हुए अब तक तमाम सरकारी व निजी फर्मों व घरों में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल होने लगा है। अभी मेडिकल कॉलेज, बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग, बुंदेलखंड विश्वविद...