बरेली, जनवरी 19 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए अब छुट्टियों और तय समयावधि में बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के निदेशक वाणिज्य प्रशांत वर्मा की ओर से प्रदेश की सभी डिस्कॉम के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। यह निर्देश पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल और केस्को समेत सभी विद्युत वितरण कंपनियों पर लागू होंगे। नई एसओपी के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से बिजली का स्वत: विच्छेदन अब शाम छह बजे से सुबह आठ बजे के बीच नहीं किया जाएगा। इसके अलावा किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन सार्वजनिक अवकाश और राष्ट्रीय अवकाश की तिथियों में भी नहीं काटा जाएगा। खास बात यह है कि रविवार और माह के द्वितीय शनिवार को भी स्मार्ट...