कटिहार, जनवरी 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई को अधिक रुचिकर और प्रभावी बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विज्ञान और गणित विषयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को मजबूती देने के लिए अब हर अध्याय के बाद शिक्षकों को अनिवार्य रूप से फीडबैक देना होगा। यह व्यवस्था बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में लागू की जा रही है। जिले के स्कूलों में विज्ञान व गणित की पढ़ाई को प्रयोगात्मक और गतिविधि आधारित बनाने के उद्देश्य से संबंधित किताबें पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इन किताबों में एससीईआरटी द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि किस महीने में कौन-सा पाठ किस प्रोजेक्ट के माध्यम से पढ़ाया जाना है। इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिय...