गंगापार, जनवरी 11 -- असंगठित कामगार यूनियन की बैठक माण्डा खास स्थित मां माण्डवी देवी मंदिर परिसर में रविवार को संपन्न हुई। मिर्जापुर के बाद संगठन की सक्रियता प्रयागराज जनपद में भी बढ़ रही है। असंगठित कामगार यूनियन के महामंत्री मंगल तिवारी ने कहा कि श्रम संहिता अधिनियम 2025 केंद्र सरकार ने लागू कर दी है। जल्द ही प्रदेश में लागू होते ही श्रमिक साथियों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि सभी श्रमिकों को सरकार द्वारा लागू श्रम नियमावली के तहत दैनिक मजदूरी, वेतन व अन्य सुविधाओं में बोनस, छुट्टी और ओवरटाइम ड्यूटी से छुटकारा मिलेगा, यदि ओवर टाइम आवश्यक हुई तो उसका अलग से पारिश्रमिक मिलेगा। कोई भी मालिकान अब किसी भी श्रमिक को बिना नोटिस निकाल नहीं सकता और अब हर कर्मचारी को नियुक्ति पत्र मिलेगी। सरकार श्रम हित में बेहतर कार्य कर रही है। जल्द ही नये श्रम एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.