कछौना (हरदोई), मार्च 7 -- हरदोई में यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल के अंग्रेजी का पेपर आउट कर परीक्षा देने वाले बड़े सॉल्वर गिरोह का लखनऊ की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) टीम ने खुलासा किया है। इनपुट के आधार पर एसटीएफ टीम कछौना थाना पुलिस के साथ कटियामऊ स्थित जगन्नाथ इंटर कॉलेज से चार किलीमीटर दूर प्रिंसिपल के घर पहुंची। यहां 20 सॉल्वर पेपर हल करते मिले। इसी तरह दूसरी टीम को दलेल नगर में स्थित जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज के बाहर दो सॉल्वर पेपर देते मिले। एसटीएफ ने दोनों जगहों से 10 सॉल्वरों को हिरासत में लेकर कॉपियां जब्त की हैं। फरार सॉल्वर की तलाश में दबिश दी जा रही है। शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल का अंग्रेजी का पेपर था। एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि दोनों कॉलेजों के बाहर बैठकर पेपर हल कराया जा रहा है। इसी आधार पर सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.