संवाददाता, जून 9 -- Train Berth Upgradation: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब स्लीपर क्लास का वेटिंग टिकट चार्ट बनने के बाद सीट खाली होने पर सीधे सेकेंड एसी तक अपग्रेड हो सकेगा। अब तक यह सुविधा केवल थर्ड एसी तक सीमित थी। चेयरकार में भी टिकट अपग्रेड की सुविधा लागू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग) संजय मनोचा ने 13 मई को सभी क्षेत्रीय रेलवे को पत्र भेजकर नए नियम की जानकारी दी है। उन्होंने क्रिस को सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव के निर्देश भी दिए हैं। अब यदि कुर्सीयान (सेकेंड सिटिंग) का टिकट है और एसी चेयरकार में सीट खाली है तो वह वहीं अपग्रेड हो जाएगा। यही नहीं, एसी चेयरकार का टिकट भी एग्जीक्यूटिव क्लास में बदला जा सकेगा। यह भी पढ़ें- एसी को लेकर दुल्हन का पारा हुआ हाई, ऐन फेरों से पहले किया बवाल; बिन शादी घर लौटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.