कटिहार, जनवरी 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अब जिले के प्रारंभिक और मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, रुचि और व्यवहार पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी। इसके लिए 31 जनवरी को जिले के सभी प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संगोष्ठी की थीम हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के शैक्षणिक, मानसिक और सामाजिक विकास को गति देना है। जिले के सभी विद्यालयों में वर्गवार संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, ताकि हर बच्चे की प्रगति पर व्यक्तिगत रूप से चर्चा की जा सके। शैक्षणिक उपलब्धियों व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.