कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता सेंट्रल स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को जनरल टिकट खरीदने को अब सिटी और कैंट साइड की ओर नहीं भटकना पड़ेगा। स्टेशन के रीडेवलपमेंट के तहत बन रहे कॉनकोर के दोनों यानी कि सिटी औऱ कैंट साइड मुहाने पर चार-चार आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगेंगी। यात्री दोनों ओर से बन रहे एस्केलेटर से सीधे कॉनकोर पहुंच बने काउंटरों से टिकट लेकर अंदर जाकर अपने प्लेटफार्मों पर ट्रेन आने के पहले पहुंच जाएंगे। 2200 की क्षमता का होगा कॉनकोर कानपुर। रेल प्रशासन ने रीडेवलपमेंट के तहत 729 करोड़ रुपये से काम करा रहा है। इसके तहत 2200 यात्रियों की क्षमता वाला कॉनकोर बन रहा है। इसमें जाकर यात्री आराम के साथ ही मनोरंजन और खानपान का सामान भी खरीद सकेंगे। इसके बाद एनाउंसमेंट होने पर उसी प्लेटफार्म का गेट खुलेगा,जिस प्ल...