महाराजगंज, दिसम्बर 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज। जिले में शीतलहर व ठंड को देखते हुए जनपद के सभी बोर्ड के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। बीएसए रिद्धी पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालय सुबह दस बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सभी बोर्ड के सभी कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यालय अब सुबह दस बजे से चार बजे तक संचालित किए जाएंगे। इसका पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...