भोपाल, जनवरी 4 -- भोपाल वालों को लगता है मेट्रो की सेवा भा नहीं रही है। शायद यही वजह है कि भोपाल मेट्रो को अपनी टाइमिंग में बदलाव करना पड़ा है। अब भोपाल मेट्रो सुबह के फेरे नहीं लगाएगी। ये तब है जब इसे शुरु हुए महज कुछ ही दिन हुए हैं। समय बदलने के पीछे यात्रियों का कम सफर करना बताया जा रहा है। अब इसे दोपहर 12 बजे से एम्स भोपाल से चलाया जाएगा। दो हफ्ते पहले शुरू हुई भोपाल मेट्रो के पहले रोज यात्रियों का उत्साह देखने लायक था लेकिन अब यात्रियों की संख्या इतनी घट गई है कि मेट्रो प्रबंधन को समय बदलने के साथ ट्रिप भी घटाना पड़ी है। भोपाल मेट्रो की ओर से जारी बयान के अनुसार, 5 जनवरी से मेट्रो दोपहर 12 बजे से चलेगी। 21 दिसंबर के यात्रियों के आंकड़े 2.5 लाख थे जो दूसरे ही दिन घटकर 89 हजार रह गया। इसके बाद भी यात्रियों की संख्या बढ़ने के बजाय घटने ...