सीवान, नवम्बर 12 -- सीवान, हिप्र। जिले में ठंड ने अब दस्तक दे दी है। सुबह और शाम में लोगों को गुलाबी ढंड का एहसास हो रहा है। सोमवार की शाम से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आगे 26.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि रात में यह 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। हवा की गति 10.4 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में धीरे-धीरे गिरवट होगी। इससे अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। अब लोग गर्म कपड़े दिन में भी पहने दिख रहे हैं। रात में पंखा चलाकर सोना बंद कर दिए हैं। गौर करने वाली बात है कि अक्टूबर महीने के अंत में हुई बारिश से इस साल...