प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नैनी व औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें अपनी फैक्टरियों का कचरा निस्तारित करने के लिए न तो खुद इंतजाम करना पड़ेगा और न ही भारी भरकम खर्च उठाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) अब महज एक रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष के मामूली शुल्क पर फैक्टरियों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की सुविधा शुरू कर रहा है। अब तक उद्यमियों को स्वयं कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था करनी पड़ती थी, जिसमें न केवल समय बल्कि पैसा भी खूब खर्च होता था। कई उद्यमी खुद वाहन लगवाकर कचरा बाहर फेंकवाते थे लेकिन अब यूपीसीडा की इस नई पहल से न केवल उनका खर्च बचेगा, बल्कि समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। यह निर्णय दो मई को औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.