बरेली, सितम्बर 22 -- नगर निगम ने टैक्स विभाग की ब्याज प्रणाली में बदलाव किया है। अब हर महीने नहीं बल्कि साल के अंत में ही ब्याज लगेगा। पुरानी व्यवस्था बहाल होने से करदाताओं को राहत मिलेगी। अभी तक महीने के हिसाब से बकाया बिल पर ब्याज दे रहे थे। नगर निगम में 2.33 लाख करदाता है। नगर निगम के टैक्स विभाग ने करदाताओं को राहत देते हुए बकाया राशि पर ब्याज वसूलने की प्रक्रिया में एक बार फिर बदलाव किया है। अब बकाया टैक्स पर हर माह 1 प्रतिशत ब्याज नहीं लगेगा, बल्कि सालाना 12 प्रतिशत एक साथ ही जोड़ा जाएगा। नगर निगम के टैक्स विभाग ने पिछले साल हर माह बकाया पर 1 प्रतिशत ब्याज लगाने की नई व्यवस्था लागू की थी, जिससे करदाताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। लगातार बढ़ते विरोध और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए अब नगर निगम ने पुनः पुरानी व्यवस्था को बहाल कर दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.