सीवान, जनवरी 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक गांव जीरादेई को इस साल मार्च तक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। वर्षों से अतिक्रमण के कारण चौड़ीकरण की बाट जोह रही जीरादेई-भंटापोखर मुख्य सड़क अब साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनकर तैयार हो जाएगी। पथ निर्माण विभाग की ओर से करीब साढ़े तेरह करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस सड़क की कुल लंबाई 4.9 किलोमीटर है। अब तक यह सड़क बेहद संकरी थी। इससे दोनों ओर से वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी और जाम की समस्या बनी रहती थी। सड़क के चौड़ी होने से न सिर्फ स्थानीय लोगों, बल्कि पर्यटकों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि वर्षों से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने के कारण इसका चौड़ीकरण संभव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.